Uncategorized

ग्राम एकड़ कला में अंबेडकर भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ

ग्राम एकड़ कला में अंबेडकर भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार के पथरी क्षेत्र स्थित ग्राम एकड़ कला में जिला पंचायत निधि से बनने वाले अंबेडकर भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्राम एकड़ कला में अंबेडकर भवन की दूसरी मंजिल पर एक बड़ा हॉल बनाया जा रहा है, जिससे सामाजिक और धार्मिक कार्यों का आयोजन किया जा सके।

स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी सरकार गरीबों और वंचितों की सरकार है, जो गांवों, मजदूरों और किसानों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में हर गांव और शहर में विकास कार्य किए जा रहे हैं।

जिला पंचायत प्रतिनिधि अरविंद कुमार ने इस अवसर पर जानकारी दी कि जिला पंचायत द्वारा ग्राम एकड़ कला में अंबेडकर जी के नाम पर स्वागत द्वार बनाया गया है, जबकि चीटी कोठी में गुरु नानक जी के नाम पर स्वागत द्वार स्थापित किया गया है। साथ ही, अंबेडकर भवन का सौंदर्यीकरण, मुख्य द्वार तथा राजपूत धर्मशाला निर्माण कार्यों का भी उद्घाटन किया गया। उन्होंने इन विकास कार्यों के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कार्यक्रम का संचालन किया और सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में उप ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र चौधरी, चंद किरण सिंह, अरविंद प्रधान (ग्राम प्रधान, एकड़ कला), अरुण कुमार (ग्राम पंचायत सदस्य), प्रशांत कुमार, गोविंद कुमार, विकास कुमार, विक्रम कुमार, पिकम कुमार (ग्राम पंचायत सदस्य), मेहरान (ग्राम पंचायत सदस्य), सुशील कुमार, गौरव कुमार, कमल फौजी, संजीव फौजी, मामराज, नरेंद्र मिस्त्री सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *