Uncategorized

दिल्ली में भाजपा की शानदार जीत पर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर किया गया मिष्ठान वितरण,पटाखे छोड़ किया खुशी का इजहार

दिल्ली में भाजपा की शानदार जीत पर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर किया गया मिष्ठान वितरण,पटाखे छोड़ किया खुशी का इजहार
रुड़की।दिल्ली में भाजपा की शानदार जीत पर भाजपा जिला कार्यालय पर जश्न का माहौल है।बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढौल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटीं।इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने भाजपा जिला कार्यालय से लेकर सिविल लाइन स्थित झंडा चौक तक मार्च भी निकाला।भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि यह जीत भाजपा की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।भाजपा की जीत से देश के विकास को नई दिशा मिलेगी और जनता की समस्याओं का समाधान होगा। नव नियुक्त रुड़की मेयरअनीता अग्रवाल ने कहा कि यह जीत भाजपा के विकासवाद पर जनता की मुहर है और यह देश के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।कहा कि यह जीत भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है।यह प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी की जीत है।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल,पवन तोमर, सुशील त्यागी,आदेश सैनी,पंडित दिनेश कौशिक,प्रवीण संधू,अरविंद गौतम,भीम सिंह,सोनू धीमान,चतरसेन,प्रदीप पाल,सतीश सैनी,सौरभ गुप्ता,नितिन गोयल, पंकज नंदा,विकास प्रजापति,सुशील रावत,राजपाल सिंह,सागर गोयल,संजय त्यागी,सुमित अग्रवाल, नरेश शर्मा,ठाकुर चंदन सिंह,मनोज मेहरा,भरत कपूर,मुमताज,एचएम कपूर,सरदार सतबीर,राकेश गर्ग,रिशु वर्मा,नीतू शर्मा,सीमा वर्मा,हरिमोहन गुप्ता,सुधीर त्यागी,प्रदीप सचदेवा, सुभाष सरीन,अनिल शर्मा,वरिष्ठ नेता धीर सिंह,अभिषेक चंद्रा,डॉ०राजेश चंद्र,रमेश जोशी,डॉक्टर टेक वल्लभ,आकाश जैन,संदीप वर्मा, आशीष पंडित,डॉक्टर आशुतोष शर्मा,सुधीर जाटव आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *