Uncategorized

लापता बच्ची को खोजकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने परिजनों को सौंपा

लापता बच्ची को खोजकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने परिजनों को सौंपा

मुजफ्फरनगर, 6 फरवरी 2025 – भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम की मेहनत एक बार फिर रंग लाई। कल दिनांक 5 फरवरी 2025 को किदवई नगर निवासी लगभग 14 वर्षीय बच्ची अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना किदवई नगर चौकी को दे दी थी।

आज दिनांक 6 फरवरी 2025 को मोर्चा के कार्यकर्ताओं को मल्लू पुरा क्षेत्र में बच्ची अकेले घूमती हुई मिली। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बच्ची को प्रदेश कार्यालय, मीनाक्षी चौक लाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम के नेतृत्व में परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया। साथ ही, इस मामले की जानकारी तुरंत किदवई नगर चौकी इंचार्ज को भी दी गई।

बच्ची के परिजनों ने भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा और चौधरी शाह आलम का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित वापस लाने में मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *