Uncategorized

उमेश-चैम्पियन प्रकरण: पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी, सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी करने वालों पर कड़ी नजर

उमेश-चैम्पियन प्रकरण: पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी, सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी करने वालों पर कड़ी नजर

हरिद्वार में उमेश-चैम्पियन प्रकरण को लेकर माहौल गरमाया हुआ है, और पुलिस-प्रशासन किसी भी स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ और अर्नगल टिप्पणियों पर कार्रवाई करते हुए हरिद्वार पुलिस ने अब तक 06 दर्जन से अधिक व्यक्तियों को मुचलका पाबंद किया है, जबकि 16 शस्त्र धारकों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी भेजी जा चुकी है।

महापंचायत को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट

प्रकरण से जुड़ी संभावित महापंचायत को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में है। पीएसी, पैरामिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। हरिद्वार पुलिस की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी, भड़काऊ पोस्ट पर मुकदमे दर्ज

हरिद्वार पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पैनी नजर बनाए हुए है। भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट शेयर करने वालों की पहचान कर 03 अलग-अलग मामलों में पुलिस ने खुद वादी बनकर मुकदमे दर्ज कराए हैं। इसके अलावा, कई अन्य लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है और उन पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

हरिद्वार पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि अफवाहें फैलाने और सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि शांति बनाए रखें और किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *