गौरव स्वरूप को हिन्द वेलफेयर सोसायटी ने दी जन्मदिन की बधाई, खालापर की टूटी सड़क बनवाने की मांग उठाई
मुज़फ्फरनगर, हिन्द वेलफेयर सोसायटी की टीम ने आज वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सोसायटी ने खालापर क्षेत्र की जर्जर सड़क को जल्द से जल्द बनवाने की मांग रखी।
सोसायटी के सदस्यों ने फक्करशाह से लेकर कब्रिस्तान तक अधूरी पड़ी सड़क को पूरा करने का अनुरोध किया। इस पर गौरव स्वरूप ने आश्वासन दिया कि सड़क का निर्माण जल्द ही कराया जाएगा।
गौरव स्वरूप ने सोसायटी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर हैं।
इस मौके पर हिन्द वेलफेयर सोसायटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।




