जे डी पब्लिक स्कूल सेठपुर ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं
लक्सर, हरिद्वार: जे डी पब्लिक स्कूल सेठपुर, विकासखंड लक्सर, के प्रबंधक दिनेश कुमार एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों, प्रदेशवासियों और क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
प्रबंधक दिनेश कुमार ने संदेश दिया कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के प्रति सम्मान और अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित में योगदान देने और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का आग्रह किया।
विद्यालय के समस्त स्टाफ ने इस अवसर पर देशभक्ति की भावना को सशक्त करने और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विद्यालय की ओर से क्षेत्रवासियों को यह संदेश दिया गया कि वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहें और भारत को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में योगदान करें।




