नगर पंचायत भगवानपुर वार्ड नंबर 8 में रचित अग्रवाल के समर्थन में अपील
भगवानपुर के वार्ड नंबर 8, प्रताप कॉलोनी हनुमान मंदिर के पास आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रचित अग्रवाल जी को भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की गई।
इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों जैसे श्री जय भगवान सैनी, सुरेश सैनी, प्रशराम सैनी, सुरेंद्र सैनी, कनीश सैनी, बीरबल सैनी, पाल सिंह सैनी, संदीप सैनी, मनोज शर्मा, राजन शर्मा, अनिल पंडित, उमेश सैनी, राजेश सैनी, और नाथी राम सैनी ने उपस्थित होकर अपना समर्थन व्यक्त किया।
सभी ने मिलकर जनता से आग्रह किया कि विकास और प्रगति के लिए रचित अग्रवाल को भारी मतों से विजयी बनाएं। लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपना विश्वास जताया और कहा कि पार्टी क्षेत्र की भलाई के लिए निरंतर कार्यरत है।




