Uncategorized

दिन दाहडे सरे आम फायर करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा,।

दिन दाहडे सरे आम फायर करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा,।
लक्सर पुलिस के द्वारा दिन में ही सरेआम फायर करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया 11 जनवरी 2025 को अर्जुन पुत्र मामचंद निवासी ग्राम अकोढा खुर्द कोतवाली लक्सर द्वारा अपने भाई के साथ मारपीट कर जान से मारने की नीयत से फायर करने की घटना के संबंध में आने पर प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर लक्सर पुलिस द्वारा संबंधित अभियोग पंजीकरण किया गया था घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा संज्ञान लेते हुए उपरोक्त मुकदमे के संबंध में संबंधित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया उच्च अधिकारियों के निर्देश पर 18 जनवरी 2025 को घटना में घटित शामिल एक अभियुक्त कार्तिक को लक्सर क्षेत्र से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर घटना में शामिल अन्य अभियुक्तगणों के ठिकानों पर दबिश दी गई जिसमें 19 जनवरी 2025 को सुबह अन्य अभियुक्त शाह आलम उर्फ सोनू पुत्र जहिर निवासी ग्राम घोसीपुरा थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार ओम 26 वर्ष क्षेत्र से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया पूछताछ करने पर दोनों व्यक्तियों ने अपने नाम कार्तिक पुत्र सीताराम निवासी ग्राम मुंडा खेड़ा खुर्द कोतवाली लक्सर उम्र 20 वर्ष शाह आलम उर्फ सोनू पुत्र जहीर निवासी ग्राम घोसीपुरा थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार उम्र 26 वर्ष बताया उनको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में लक्सर पुलिस चौकी प्रभारी नवीन चौहान उप निरीक्षक रंजीत नौटियाल कांस्टेबल दिगंबर राय टीकम सिंह होमगार्ड धर्मपाल शामिल रहे पकड़े गए दोनों व्यक्तियों को संबंधित मुकदमे में दाखिल कर पकड़े गए दोनों व्यक्तियों को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *