आज दिनांक 18 जनवरी 2025 को नेहरू युवा केंद्र संगठन (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के द्वारा सड़कों में हो रही दुर्घटनाओं से बचने के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। जो जनपद के मुख्य चौराहों पर 5 दिन तक चलेगा। अभियान में my Bharat के 25 स्वयंसेवको ने हिस्सा लिया। अभियान का शुभारंभ जगजीतपुर पुलिस चौकी से मिस्सरपुर तक किया गया। अभियान का शुभारंभ आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया। एवं अभियान से जुड़े स्वयंसेवकों को सड़कों पर चलने के लिए नियम सिखाएं। जिससे सड़कों में हो रही घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई। नेहरू युवाकेंद्र के युवा अधिकारी शैलेश भट्ट ने बताया कि यह अभियान देश भर में 10 महानगरों में 40 बड़े शहरों में तथा 752 अन्य जिलों में आयोजित किया जा रहा है। जनपद हरिद्वार में सड़क सुरक्षा स्वयंसेवक मुख्य चौराहों, सिंहद्वारा, रानीपुर मोड़ ,प्रेम नगर आश्रम चौक ,शंकर आश्रम चौक में ट्रैफिक पुलिस के साथ सहयोग करेंगे। कार्यक्रम मे नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार धर्म सिंह रावत,अर्शिका मनोज कुमार, गौरव कुमार, अंकित कुमार, अजय यादव शाहिद अली सहित अनेकों स्वयंसेवक उपस्थित रहे




