शमीम अहमद हवारी ने चौधरी यशपाल लोहिया की बेटी की शादी में की शिरकत
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष और पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी शमीम अहमद हवारी ने चौधरी यशपाल लोहिया की बेटी की शादी में शामिल होकर इस खास मौके को और भी यादगार बना दिया।
इस शुभ अवसर पर शमीम अहमद हवारी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद और खुशहाल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। शादी समारोह में उनकी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
इस मौके पर राकेश प्रधान, ठाकुर अरशद, फिरोज सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। शमीम अहमद हवारी ने इस अवसर पर कहा कि वे हमेशा समाज और जनता के साथ जुड़े रहते हैं और ऐसे शुभ आयोजनों में शामिल होकर लोगों के साथ अपनी भागीदारी निभाना उनकी प्राथमिकता है।
समारोह में क्षेत्र के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिससे यह आयोजन और भी भव्य बन गया।



