देहरादून: लोक जनशक्ति पार्टी (आर) का 24वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
देहरादून में विधानसभा के सामने स्थित गणेश बैंकट हॉल में लोक जनशक्ति पार्टी (आर) का 24वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
केदारनाथ पंडित ने कहा कि पार्टी को उत्तराखंड में हर स्तर पर मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी ने आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
प्रदेश कोषाध्यक्ष जय गोविंद ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों की भी तैयारी में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम कर रहे हैं।
प्रदेश महासचिव और संसदीय बोर्ड सदस्य नाजिम साबरी ने जानकारी दी कि जिलों में जल्द ही पार्टी पदाधिकारियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में जिला अध्यक्ष पूरी तत्परता के साथ कार्यरत हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।




