Uncategorized

लंढौरा में गन्ना कोल्हू पर छापेमारी, रबड़ व प्लास्टिक जलाने पर दो चरखी सील

रिपोर्ट सद्दाम अली

लंढौरा में गन्ना कोल्हू पर छापेमारी, रबड़ व प्लास्टिक जलाने पर दो चरखी सील

लंढौरा और आसपास के क्षेत्रों में संचालित गन्ना कोल्हुओं पर अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। शनिवार शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा के निर्देश पर नायब तहसीलदार प्रेम सिंह ने रुड़की-लक्सर मार्ग पर चार गन्ना कोल्हुओं पर छापेमारी की।छापेमारी के दौरान दो कोल्हुओं पर रबड़ और प्लास्टिक जलाकर गुड़ बनाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद इन दोनों चरखियों को सील कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि इन कोल्हुओं में रबड़ और प्लास्टिक जलाने से निकलने वाला धुआं प्रदूषण फैला रहा है, जिससे राहगीरों और आसपास के निवासियों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है और उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।नायब तहसीलदार प्रेम सिंह ने बताया कि गन्ना कोल्हुओं में अनियमितताओं को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते छापेमारी अभियान चलाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसे कोल्हुओं पर कार्रवाई की जाएगी, जहां नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा।प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि इससे प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *