Uncategorized

रानीपुर पुलिस बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारो, संदिग्धो के विरूद्ध लगातार चला रही सत्यापन अभियान”

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l

“रानीपुर पुलिस बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारो, संदिग्धो के विरूद्ध लगातार चला रही सत्यापन अभियान”

“आज फिर रानीपुर पुलिस ने कुल 145 व्यक्तियो का किया सत्यापन”

“मौके पर 03 मकान मालिको के 15000 रू0 के नगद चालान किये”

“सत्यापन न कराने पर 12 मकान मालिकों पर ठोका 1,20,000/एक लाख बीस हजार रूपये का जुर्माना”

जनपद में आपराधिक घटनाओ की रोकथाम हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस लगातार बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारो, घरेलू नौकरो, संदिग्धो के सत्यापन की कार्यवाही कर रही है । इसी अभियान के क्रम में आज दिनांक-24.11.2024 की प्रातः कोतवाली रानीपुर द्वारा श्रीमान स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में अलग-अलग टीमे बनाकर रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत गंगानगरी, रामधाम कालोनी, टिहरी विस्थापित कालोनी में निवासरत बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों, व घरेलू नौकरो के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा मौके पर 145 व्यक्तियो का सत्यापन किया गया, तथा बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर व बाहरी व्यक्तियो को रखने वाले * 03 मकान मालिको का पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत मौके पर 15000 रू0 के नगद चालान कर 12 मकान मालिको के कुल 1,20,000/रू0(एक लाख बीस हजार रू0) के कोर्ट के चालान किये गये।* इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान सभी मकान मालिको को अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियो का शीघ्र सत्यापन करने हेतु निर्देशित/जागरूक किया गया ।

कार्यवाही का विवरण-

1- कुल 03 नगद चालान 15000 रू0
2- कुल 12 कोर्ट चालान (धनराशि 1,20,000/-रू0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *