भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने मोहम्मद शमशाद मीर
भारतीय जनता मजदूर संघ में महत्वपूर्ण पद पर मोहम्मद शमशाद मीर को नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री शांत प्रकाश जाटव ने शमशाद मीर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर शमशाद मीर ने श्री जाटव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता मजदूर संघ, देश के कोने-कोने में काम कर रहा है और सरकारी योजनाओं को सीधे श्रमिकों तक पहुंचाने में जुटा है।
उन्होंने कहा कि चाहे वह रेडी वाले हों, ठेली वाले हों, पटरी वाले हों, मोची, बढ़ई, बुनकर, नाई, या कोई भी दबा-कुचला वर्ग हो, सभी को लाभ दिलाने का कार्य किया जा रहा है। शमशाद मीर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि आज केंद्र और राज्य की सरकारें हर वर्ग के हित में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार गरीब वर्ग को वास्तविक समर्थन मिल रहा है और उनके सपनों को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है।
शमशाद मीर ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आज बेटियाँ सुरक्षित हैं, गरीबों के पास छत है, और एक क्राइम मुक्त समाज का निर्माण हो रहा है। उन्होंने देश के गरीब वर्ग से अपील की कि वे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में हो रहे विकास का लाभ उठाएं।
उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय जनता मजदूर संघ, दबे-कुचले वर्ग के हित में निरंतर जागरूकता अभियान चला रहा है ताकि सभी को योजनाओं का लाभ मिल सके और उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके।




