उत्तराखंड अल्मोड़ा बस हादसे पर लोक जनशक्ति पार्टी (आर) की प्रेस वार्ता, नाजिम साबरी ने की घटना की निंदा
ज्वालापुर: लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के प्रदेश महासचिव एवं संसदीय बोर्ड सदस्य नाजिम साबरी ने अल्मोड़ा में हुए बस हादसे को लेकर पार्टी कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। पार्टी कार्यालय, सराय के पास बैंक ऑफ इंडिया के सामने स्थित कार्यालय में आयोजित इस प्रेस वार्ता में पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
प्रेस वार्ता के दौरान नाजिम साबरी ने बस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने राज्य सरकार से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और समर्थन प्रदान करने की मांग की। नाजिम साबरी ने हादसे की जाँच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की भी अपील की।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता राव जावेद, अयूब राणा, जितेंद्र धीमान, गुलजार अहमद, और राजा सैनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने भी घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़े होने का संकल्प लिया।
प्रेस वार्ता में नाजिम साबरी ने कहा कि पार्टी पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करेगी और सरकार से भी राहत कार्यों को तेजी से करने की अपील की।



