हरिद्वार में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, सरदार पटेल की जयंती पर एकता का संकल्प
जनपद हरिद्वार:
राष्ट्र की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जनपद हरिद्वार में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोहपुरुष सरदार पटेल के योगदान को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकता और समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करना था।
इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने शपथ ली कि वे राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए संकल्पित रहेंगे और इस भावना को देशवासियों के बीच फैलाने का भी प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सहभागिता रही, जिन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा और एकता को बनाए रखने में अपने योगदान का संकल्प लिया।




