Uncategorized

दरियापुर दयालपुर छात्रों की कामयाबी का जश्न: आवाम सेवा ट्रस्ट ने होनहारों का किया सम्मान

रिपोर्ट आसिफ खान

दरियापुर छात्रों की कामयाबी का जश्न: आवाम सेवा ट्रस्ट ने होनहारों का किया सम्मान

आवाम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उन मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया जिन्होंने हाल ही में दसवीं और बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस कार्यक्रम में बच्चों की मेहनत और उनके बेहतर भविष्य की कामना करते हुए उन्हें ट्रॉफियों से नवाजा गया।

कार्यक्रम के दौरान 12वीं कक्षा में लड़कों में टॉपर रहे इकरार प्रधान के पुत्र अस्मोहम्मद को टॉपर बॉयज का खिताब दिया गया, जबकि रिज़वान की पुत्री मंतशा ने 12वीं की टॉपर गर्ल्स के रूप में ट्रॉफी हासिल की। इसी तरह हाईस्कूल में बड़ी दरियापुर के निवासी मतलब के पुत्र जुनैद 10वीं के टॉपर बॉयज बने और मेहरबान की पुत्री सोबी ने 10वीं की टॉपर गर्ल्स का खिताब अपने नाम किया।
इसके साथ-साथ आवाम सेवा ट्रस्ट ने जो बच्चे दोनों गांव के छोटी दरियापुर और बड़ी दरियापुर के कुरान के हाफिज है उनकी हौसला अफजाई के लिए भी उन्हें सम्मानित किया

कार्यक्रम में आवाम सेवा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों के अलावा धीर माजरा ग्राम प्रधान भूरा, दरियापुर ग्राम प्रधान साहून, मोहम्मद इस्लाम, हाजी इदरीस , शहजाद मिस्त्री ,मदरसे के कारी साहब, और रुसवान शाह की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को प्रोत्साहित करना और उन्हें मेहनत के महत्व से अवगत कराना था, ताकि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित हों।

आवाम सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इस मौके पर कहा कि इसी प्रकार के प्रोग्राम्स का आयोजन भविष्य में भी जारी रहेगा ताकि बच्चों को उनकी मेहनत का सच्चा पुरस्कार मिल सके। उन्होंने सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और कहा कि शिक्षा ही वह जरिया है जो समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

इस सम्मान समारोह ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने में एक अहम भूमिका निभाई, और उन्हें अपनी पढ़ाई में और भी मेहनत करने की प्रेरणा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *