Uncategorized

ऋषिकेश में पत्रकार योगेश डिमरी को इंसाफ दिलाने के लिए ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन के पदाधिकारी ने जिला अधिकारी हरिद्वार को दिया ज्ञापन।

ऋषिकेश में पत्रकार योगेश डिमरी को इंसाफ दिलाने के लिए ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन के पदाधिकारी ने जिला अधिकारी हरिद्वार को दिया ज्ञापन।

लक्सर हरिद्वार आल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन द्वारा जिलाधिकारी हरिद्वार को ऋषिकेश के पत्रकार योगेश डिमरी को इंसाफ दिलाने के लिए काफी संख्या में पत्रकार एवं संगठन से जुड़े पदाधिकारी रोशनाबाद पहुंचे जहां उन्होंने एक ज्ञापन देकर इंसाफ दिलाने और पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार और मारपीट को लेकर घोर निंदा करते हुए ज्ञापन दिया है जिसमें पत्रकारों की सुरक्षा और खबर करते समय या रास्ते में आते-जाते समय किसी भी पत्रकार पर मारपीट तथा किसी भी किस्म का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसी को लेकर आज ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन द्वारा उप जिलाधिकारी के माध्यम से जिला अधिकारी हरिद्वार को ज्ञापन सोपा है जिसमें देहरादून के ऋषिकेश में पत्रकार योगेश डिमरी के साथ शराब माफियाओ द्वारा मारपीट की गई है उसकी संगठन द्वारा घोर निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है आपको बताते चले कि संगठन की ओर से आज ज्ञापन दिया गया है जिसमें काफी पत्रकारों ने शिरकत की और ऐसे अपराधीयो के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई है पत्रकारों की नाराजगी को देखते हुए देहरादून के एसएसपी अजय सिंह द्वारा संज्ञान लेते हुए तत्काल शराब माफिया की धर पकड़ की और उनको आज जेल भेजा गया आपको यह भी बता दें कि आये दिन पत्रकारों पर अत्याचार और मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं अभी 2 दिन पूर्व राजस्थान के भीलवाड़ा थाना शाहपुरा में घटना घटी है जिसको लेकर संगठन की ओर से सैकड़ो पत्रकारों ने इकट्ठे होकर ज्ञापन सोपा है जिसमें पुलिसद्वारा संज्ञान लेते हए तत्काल मुकदमा दर्ज किया है और आरोपी को जेल भेज दिया गया वही दिल्ली के खजूरी में पत्रकार पर शराब माफियाओ द्वारा हमला किया गया और उसको गंभीर रूप से घायल किया गया उसमें भी पत्रकारों ने नाराज़गी जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपीयो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है आपको यह भी बता दें यह सिलसिला कब तक जारी रहेगा क्या पत्रकारों पर ऐसे ही अत्याचार होता रहेगा कई बार संगठन की ओर से मांगे उठाई गई है कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाया जाए जबकि सरकार द्वार कई बार संज्ञान लिया गया लेकिन कानून को अभी तक शायद हरी झंडी नहीं मिली यही वजह है कि पत्रकारों पर अत्याचार हो रहा है सरकार से मांग की जाती है कि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए इस मौके पर दिलशाद अली अध्यक्ष जिला सचिव संजीव कुमार महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मुस्कान राव वरिष्ठ पत्रकार नावेद अख्तर करनेश कुमार बाबूराम नौटियाल श्रीमती आरती सैनी श्रीमती रेशमा सरफराज अली अनिल कुमार महेंद्रसिंह योगेश सिंह सुनील कुमार आदि काफी पत्रकारोंने शिरकत की।

ग्रामीण काट रहा है अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर नहीं मिल रहा इंसाफ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *