Uncategorized

लक्सर में मैत्रेयी कन्या गुरुकुलम वेदकुलम द्वारा उपनयन वेदारंभ संस्कार आयोजित, पहुंचे पूर्व न्यायाधीश और शुगर मिल प्रबंधक सहित VHP नेता

लक्सर में मैत्रेयी कन्या गुरुकुलम वेदकुलम द्वारा उपनयन वेदारंभ संस्कार आयोजित, पहुंचे पूर्व न्यायाधीश और शुगर मिल प्रबंधक सहित VHP नेता

रिपोर्ट अर्सलान अली

लक्सर में रायसी मार्ग पर वैदिक संस्कृति स्वाभिमान धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा संचालित मैत्रेयी कन्या गुरुकुलम वेदकुलम ने उपनयन वेदारंभ संस्कार कार्यक्रम का सार्वजनिक आयोजन कराया जिसमें पूर्व न्यायाधीश सहित लक्सर स्थित शुगर मिल प्रबंधक और विश्व हिंदू परिषद की वरिष्ठ नेता के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि भी शिरकत करने के लिए पहुंचे इस दौरान धार्मिक संस्थान की प्रमुख संचालिका आचार्य सबिता आर्या ने कहा कि उनके द्वारा आयोजित उपनयन वेदारम्भ संस्कार में आमंत्रण पश्चात शिरकत करने पहुंचे अतिथि गण भावनाओं से जुड़े रहे इसके अलावा संस्थान में बतौर छात्राओं के रूप में ब्रह्मचारिणियों को भविष्य में वास्तविक स्वरूप प्रदान करने के लिए क्षेत्र के प्रतिनिधि अथवा महानुभावों द्वारा सहयोग भी आवश्यक एवं अपेक्षित है और शुगर मिल प्रबंधन द्वारा आज ब्रह्मचारिणियों की शिक्षा सहित अन्न और वस्त्र आदि के खर्च की जिम्मेदारी हेतु प्रस्ताव की पेशकश अत्यंत प्रशंसनीय विषय है इस दौरान अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद की वरिष्ठ नेता रीमा बंसल ने कहा कि वह संस्थान की उक्त विशाल पहल से अभीभूत हो चुकी हैं और वह ब्रह्मचारिणियों को ओलंपिक मंच पर शिरकत के साथ-साथ उनके विवाह संस्कार और रोजगार के प्रयास में भी अब अपनी भूमिका अदा करेंगी वंही लक्सर में राय बहादुर नारायण सिंह शुगर मिल प्रबंधक S P सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचकर संबोधित कर कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा को एक प्रस्ताव के रूप में संस्थान की आचार्य के समक्ष पेश किया है और उसकी स्वीकृति पर वह धार्मिक संस्थान के आभारी रहेंगे उन्होंने बताया कि वह ब्रह्मचारिणियों से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं का खर्च वहन करेंगे और शुगर मिल प्रबंधन ब्रह्मचारिणियों का सहारा बनकर अब भविष्य में उनके साथ खड़ा रहेगा बताते चलें कि वैदिक संस्कृति स्वाभिमान धर्मार्थ ट्रस्ट के सौजन्य से संचालित मैत्रेयी कन्या गुरुकुलम वेदकुलम नामक धार्मिक संस्थान द्वारा निशुल्क निस्वार्थ और निहित रूप से ब्रह्मचारिणियों को शास्त्र सहित शस्त्र के अलावा वेद और योगासन के साथ-साथ धार्मिक अनुष्ठान संस्कारों को भी समूचे गुरुकुल अनुशासन के साथ शिक्षा के रूप में प्रदान कराया जाता है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *