Uncategorized

नगर के प्रसिद्ध उद्यमी सचिन गुप्ता की धर्मपत्नी पूजा गुप्ता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित

रुड़की।नगर के प्रसिद्ध उद्यमी,समाजसेवी एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता की धर्मपत्नी पूजा गुप्ता को उद्यमिता सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए उत्तराखंड राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया।यह पुरस्कार उन्हें देहरादून स्थित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया गया। पुरस्कार मिलने से गदगद श्रीमती पूजा गुप्ता ने कहा कि यह पुरस्कार न केवल उनके लिए महत्वपूर्ण है बल्कि महिलाओं को भी आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा उन्होंने कहा कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उनको जो सम्मान प्रदान किया गया है उसके लिए वे मुख्यमंत्री की आभारी हैं और यह सम्मान मिलना स्वयं के लिए ही नहीं,बल्कि मेरे परिजन और शुभचिंतकों को एवं महिलाओं के लिए भी बड़ी प्रसन्नता का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *