स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, बिना सत्यापन रह रहे 8 लोगों के दस दस हज़ार के चालान काटे जिससे पुलिस ने 80 हज़ार की वसूली की
बहादराबाद 14 अगस्त ( महिपाल )
पुलिस ने थाना क्षेत्र में आज सुबह 5 बजे से सत्यापन अभियान चलाया और बिना सत्यापन रह रहे लोगों के चालान काटे l पुलिस के अनुसार सत्यापन अभियान समय समय पर चलाया जाता है जिसमें बिना सत्यापन कराए किराए के मकानों में रह रहे बाहरी लोगो का सत्यापन किया जाता है जो मकान मालिक अपने किराएदारों का सत्यापन नहीं कराते उनके खिलाफ चालान की कार्यवाही के अतिरिक्त गिरफ़्तारी व पुलिस एक्ट में मुक़दमे दर्ज़ किए जाते हैं l





