Uncategorized

बलात्कारियों की सजा माफ करने वाली भाजपा महिलाओं को सम्मान सुरक्षा नही दे सकती- ज़िया चौधरी

बलात्कारियों की सजा माफ करने वाली भाजपा महिलाओं को सम्मान सुरक्षा नही दे सकती- ज़िया चौधरी

समाजवादी पार्टी की बूथ समीक्षा बैठक भोपा में संपन्न
मुजफ्फरनगर
समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया ग्राम भोपा में समाजवादी पार्टी की बूथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट तथा संचालन सपा विधानसभा अध्यक्ष मीरापुर सादिक चौहान द्वारा किया गया।
बूथ समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा की महिला सुरक्षा सम्मान में भाजपा पूरी तरह विफल रही है। भाजपा सरकार द्वारा बिलकिस बानो के बलात्कारियों को कोर्ट की सजा के बाद भी सजा माफ करके जेल से रिहा करने की कलंकित घटना से उसकी महिलाओं के प्रति सुरक्षा सम्मान की पोल खुलते पूरी दुनिया ने देखा है। उन्होंने कहा की बलात्कारी कोई भी हो उसको सजा मिले न की उस पर राजनीति की जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मीरापुर उपचुनाव में पूरी तरह तैयारी का आह्वान किया।
सपा विधानसभा अध्यक्ष मीरापुर सादिक चौहान ने कहा कि प्रत्येक जोन,सेक्टर व बूथ पर पीडीए की मजबूत ताकत व भाईचारा समाजवादी पार्टी के साथ है। उपचुनाव को समाजवादी पार्टी बड़ी मजबूती से जीतेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ सपा नेता चौधरी अजय कुमार,सपा ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह पाल, सपा नगर अध्यक्ष भोकरहेड़ी डॉ अली शेर अंसारी, इजहार अहमद, गुरु सैनी, रजनीश यादव, इसरार अंसारी, अंसार अब्बासी,जुबेर अंसारी, पप्पू ठाकुर, राशिद मलिक, डॉ हनी, अरुण शर्मा, राहुल सैनी, राहुल मौर्य, सहित अनेक कार्यकर्ता समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *