मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय सीएमएस डॉ राकेश कुमार नें इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। वही इमरजेंसी इंचार्ज डॉ बाबू राम द्वारा मरीजों को ट्रीटमेंट के साथ भर्ती होने वाले मरीज को भर्ती कर वार्ड में भेजा जा रहा है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में EMO डाक्टर बाबू राम के नेतृत्व में कावड़ यात्रियों के लिए विशेष चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। साथ ही गंभीर रूप से घायल कावड़ यात्रियों कों फायर सेंटर के लिए रेफर किया जा रहा है।



