मुज़फ़्फ़रनगरशालू व जोया किन्नर को कावड़ यात्रा में अच्छा परफॉमेंस करने के लिए किया गया सम्मानितजनपद मुज़फ़्फ़रनगर से कावड़ यात्रा होकर गुजर रही है,इस कावड़ यात्रा में सर्वसमाज के लोगो का जिला प्रशाशन को सहयोग मिल रहा है,इसी कड़ी में शालू किन्नर जो कि अपने नृत्य के लिए जानी जाती है,मीनाक्षी चौक पर शालू किन्नर व जोया किन्नर के द्वारा कावड़ यात्रा के दौरान अपना नृत्य परफॉमेंस किया जो लोगो के द्वारा खूब सराहा गया,इस परफॉमेंस की वजह से शालू एवं जोया को प्रतीक चिन्ह देकर भी सम्मानित किया गया,इस दौरान शालू किन्नर ने बताया कि उसके गुरु मीना किन्नर है,उसके कई चेले कार्य करते है,वह एक अच्छा नृत्य करती है ओर इस नृत्य की वजह से उसे जो पैसे या सामान मिलता है,उससे वह अपने परिवार का पालन पोषण करती है और उसी के साथ साथ जो गरीब व बेसहारा है वह उनकी भी मदद करती है,इसी के साथ साथ शालू किन्नर ने कहा कि वह आगे और अधिक फेमस होना चाहती है नृत्य के क्षेत्र में,ज्यादा से ज्यादा लोग उसकी इंस्टा आईडी को फॉलो को करे,ओर उसे सपोर्ट करे।




