Uncategorized

सावन माह में गर्भगृह में स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक करना होता है शुभ

सावन माह में गर्भगृह में स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक करना होता है शुभ – कमलाकर शास्त्री
बहादराबाद 25 जुलाई ( महिपाल )
रामधाम कॉलोनी स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में बृहस्पतिवार को पत्रकार प्रवीण पेगवाल ने परिवार के साथ रुद्राभिषेक किया गया।
मुख्य पुजारी पंडित कमलाकर शास्त्री ओर पंडित रविनंद मिश्रा, पंडित अंकित द्विवेदी, पंडित सत्यम पांडेय ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। पूजा से पहले दूध, दही, मधु, घी, चंदन, गुलाल, इत्र, भस्म, भांग, धतूरा, बेलपत्र, बलचून, अबीर, जनेऊ, फल-फूल और वस्त्र आदि से सामग्री से भगवान भोलेनाथ का श्रंगार किया गया।
मुख्य पुजारी पंडित कमलाकर शास्त्री ने बताया कि श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि में भगवान भोलेनाथ के मंदिर में प्रथम प्रहर में रुद्राभिषेक किया गया। उन्होंने बताया कि मंदिर के गर्भगृह में स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक करना शुभ होता है। जल से रुद्राभिषेक करने के लिए तांबे के लौटे का इस्तेमाल करना चाहिए। घर में स्थापित शिविंलग का भी रुद्राभिषेक कर सकते हैं। इसके अलावा शिव मंदिर में जाकर रुद्राभिषेक करना लाभकारी माना गया है।
पंडित कमलाकर शास्त्री ने बताया कि 72 वर्ष बाद यह श्रावण का शुभ योग आया है। जो श्रावण मास में दिन श्रवण नक्षत्र से प्रारंभ हुआ और श्रवण नक्षत्र दिन सोमवार को ही सम्प्पन हो रहा है। इस वर्ष श्रावण मास में रुद्राभिषेक शिवपार्थिक पूजन का बहुत बड़ा महत्व है। इस मौके पर राजबीर सिंह कलानिया, कुंवर पाल सिंह, प्रवीण कुमार, पूजा देवी, रिया, जिया, हन्नी पेगवाल आदि ने रुद्राभिषेक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *