सिडकुल पुलिस द्वारा दो अभियुक्त गणों को आम लोगो से ठगी कर बदले गये अलग-अलग बैंकों के 14 एटीएम कार्ड के साथ किया गया गिरफ्तार
बहादराबाद 15 जुलाई ( महिपाल )
थाना सिडकुल पुलिस द्वारा दो अभियुक्तगणो को आम लोगो से ठगी कर बदले गये 14 एटीएम व एटीम से निकाले गये 6500-रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया गया,दिनांक 13.07.2024 को मुकदमा वादी आलोक कुमार मिश्रा पुत्र अशोक कुमार निवासी जडौरा पोस्ट बिलहरी थाना हैदराबाद जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश,हाल निवासी किराएदार का मकान ब्रह्मपुरी रावली महदूद सिडकुल ने एक लिखित तहरीर दी की अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी पूर्वक वादी का पीएनबी बैंक का एटीएम कार्ड बदलकर वादी के खाते से कुल 14500 रुपए निकाल लेने के संबंध में दी गई दी गई प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक इंद्र सिंह को दी गई। मुकदमा उपरोक्त की तफ्तीश व अभियुक्त की तलाश मे ऑटो स्टैण्ड के पास इंद्रलोक कॉलोनी से विकास पुत्र शिवकुमार, निवासी ग्राम चंद्रपुर थाना बड़ागांव जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को ₹3500 नगद एक अदद मोबाइल व 7 अदद एटीएम कार्ड ,प्रदीप पुत्र समंदर पाल को ₹ 3000 नगद व 7 अदद एटीएम कार्ड के साथ मे गिरफ्तार किया गया अभियुक्त गण से पूछताछ करने पर विकास व प्रदीप द्वारा बताया गया कि हरिद्वार के सिडकुल,ज्वालापुर,रानीपुर,पथरी थाना क्षेत्र में एटीएम में जाकर लोगों के एटीएम बदलकर उनके एटीएम से पैसे निकालने का काम करते हैं । अभियुक्त गण से बरामद एटीएम कार्ड मे से थाना सिडकुल व रानीपुर मे पंजीकृत अभियोगो के एटीएम कार्ड बरामद हुए है।
अभियुक्त गणों के खिलाफ खिलाफ अमानत में ख्यानत धारा 420 में मुकदमा दर्ज़ कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया है l




