Uncategorized

उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद हरिद्वार की नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक

उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ
जिला: हरिद्वा

बहादराबाद
उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद हरिद्वार की नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, रोहालकी बहादराबाद में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश सैनी ने और संचालन जिला मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया। बैठक का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
जून माह में निर्विरोध रूप से निर्वाचित जिलाध्यक्ष राजेश सैनी और जिलामंत्री जितेंद्र सिंह ने नवगठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का परिचय एवं स्वागत कराया। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ० अनिल शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संगठन की सत्यनिष्ठा एवं समर्पण की शपथ दिलाई। बैठक में तय किया गया कि जिला सम्मेलन का आयोजन के० एल० डी० ए० वी० इंटर कॉलेज, रुड़की में सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह में किया जायेगा, जिसमें जिला हरिद्वार के सेवानिवृत्त एवं विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त शिक्षक – शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जायेगा। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्र – छात्राओं का भी अभिनंदन किया जायेगा।
संरक्षक एवं पूर्व प्रदेश महामन्त्री भोपाल सिंह सैनी ने नई कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह टीम अनुभव एवं युवाशक्ति का सुंदर समन्वय है। युवा ही भविष्य में संगठन के वाहक बनकर शिक्षार्थी एवं शिक्षक हित में कार्य करेंगे। सैनी ने कहा कि संगठन की शक्ति सभी सदस्यों के समर्पण और संगठननिष्ठा के ऊपर पर निर्भर करती है, दुर्भाग्य से कुछ युवा शिक्षक संगठन के महत्त्व को नकार कर उदासीन बने हुए हैं, जो शिक्षक और संगठन दोनों के हित में नहीं है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ० अनिल शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ आशासकीय शिक्षकों का एकमात्र प्रतिनिधि संगठन है, जो निरंतर शिक्षक हित में कार्य कर रहा है। डॉ० शर्मा ने कहा कि उपचुनाव के बाद शीघ्र ही अधिकारियों की उपस्थिति में शिक्षा मंत्री के साथ बैठक होने वाली है, जिसमें तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण, मानदेय प्राप्त शिक्षकों की तदर्थ नियुक्ति, प्रबन्धकीय व्यवस्था में कार्यरत शिक्षकों को मानदेय, तदर्थ सेवाकाल का लाभ सहित अनेक मांगों पर सकारात्मक परिणाम आने की सम्भावना है।
प्रदेश कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पुण्डीर ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रांतीय नेतृत्व निरंतर प्रयास कर रहा है। पुण्डीर ने जून माह में शिक्षा मंत्री, महानिदेशक और निदेशक के साथ हुई वार्ता की जानकारी भी दी।
जिलाध्यक्ष राजेश सैनी ने जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री और जिला कोषाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के लिए पूरे सदन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई जिला कार्यकारिणी सभी साथियों की आशाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आशासकीय पटल पर कार्यों के निस्तारण में अनावश्यक रूप से विलम्ब किया जाता है। अनेक बार चेतावनी देने के बावजूद स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। जिलाध्यक्ष सैनी ने कहा कि अगस्त माह में मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर विशाल धरना – प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा, जिसमें जनपद के सभी साथी छुट्टी लेकर सम्मिलित होंगे।
पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष कुँवर पाल सिंह चौहान, पूर्व प्रदेश मंत्री रामकुमार चौहान, प्रधानाचार्य मनोज सैनी, जिला मंत्री जितेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला उपाध्यक्ष विपिन सैनी, सुषमा चौधरी, मैनपाल सिंह, राजीव कुमार, सुनील कटारिया, संयुक्त मंत्री डॉ० मोहिनी पुण्डीर, श्रद्धा हिंदू, मीडिया प्रभारी सचिन पंवार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक स्थल विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह ने सभी आगन्तुकों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
बैठक में उपरोक्त के अलावा दाताराम, रमेश चन्द सैनी, जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र प्रभु, पुनीत चौधरी, मांगेराम चौहान, गगनवीर सिंह तोमर, जिला संयुक्त मंत्री अमित कुमार, प्रमोद कुमार चौहान, मनोज कुमार, राजेश कुमार, पुष्पराज सिंह चौहान, रजनी चतुर्वेदी, अखिलेश देवलाल, कार्यकारिणी सदस्यों में आजाद सिंह, सत्येंद्र सिंह चौहान, जयप्रकाश, ममता शर्मा, जितेंद्र सैनी, डॉ० विजय कुमार त्यागी, महेंद्र सिंह, धर्मबीर सिंह, मुकेश कुमार, आभिषेक सैनी, सचिन त्यागी, अनुज पांडेय, विराज सिंह सैनी, महीपाल सिंह, रवींद्र सिंह, विक्की सिंह, आराधना, नारायण शर्मा, पप्पन कश्यप, डॉ० शम्मी अग्रवाल, जयचन्द चतुर्वेदी, पप्पू सिंह गौतम, सुशील कुमार, मुकुल चौहान, सोहन लाल शर्मा, योगेश कुमार, सतीश कुमार, ललित कुमार, विश्वास कुमार, राजवीर सैनी, मोनिका पांडेय, शालीनी चौहान, आशा चौहान, शालिनी गालियान, सुनीता, संगीता पाटिल, लीना, प्रियंका शुक्ला, नेहा चौहान, शकुन कौशिक, शर्मिला नागर आदि अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *