Uncategorized

पत्रकार एवं समाजसेवी आरिफ थानवी ने समाज हित में दो बच्चों के लिए किया रक्तदान

पत्रकार एवं समाजसेवी आरिफ थानवी ने समाज हित में दो बच्चों के लिए किया रक्तदान

मुज़फ्फरनगर
रक्तदान एक सुखद अनुभव होता है। आज पत्रकार आरिफ थानवी द्वारा 4 माह के लड़के व 3 वर्षीय बच्ची को रक्त देकर समाज हित में सुखद योगदान दिया है। आपको बता दें कि सोमवार को सोशल मीडिया पर मुज़फ्फरनगर के सक्रिय समाजसेवी डॉ शाहवेज राव द्वारा एक 3 वर्षीय बच्ची के लिए फ्रेश ब्लड की आवश्यकता के लिए सूचना शेयर की थी। एक ही ब्लड ग्रुप होने के कारण जैसे ही ब्लड की जानकारी दैनिक पब्लिक एशिया समाचार पत्र के जिला प्रभारी आरिफ थानवी को मिली तो उन्होंने बच्ची के पिता से संपर्क किया और तुरंत ज़िला चिकित्सालय पहुंचकर ब्लड सैम्पल दिया इसी बीच अस्पताल में एक 4 महीने के बच्चे के लिए उसी ब्लड ग्रुप के परिजन भी ब्लड डोनेटर के लिए परेशान थे। आरिफ थानवी द्वारा 4 महीने के बच्चे को भी रक्तदान करने की इच्छा जताई गई। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों द्वारा सभी सैम्पलों की जांच के बाद दोनों बच्चों के लिए रक्तदान किया गया। इस पूरे प्रकरण में जागरूकता प्रथम स्थान पर रही। डॉ शाहवेज राव वर्षों से रक्तदान जैसे बड़े अभियान में सक्रिय भूमिका निभाते हैं और हर ज़रूरतमंद को रक्तदान द्वारा ब्लड मिल सके इसके लिए पूरा प्रयास करते हैं। रक्तदान के लिए हम सभी को जागरूक होना अति आवश्यक है और सभी ज़रूरतमंदों की ज़रूरत को पूरा करना ही हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *