Uncategorized

मंगलौर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना का लहराएगा परचम : शबनम जहाॅ

मंगलौर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना का लहराएगा परचम : शबनम जहाॅ

हरिद्वार।
भाजपा जनहित के प्रति समर्पित पार्टी है। पार्टी की कल्याणकारी नीति और बिना किसी भेदभाव के सबके लिए कार्य करने के सिद्धांत के कारण ही पार्टी की लोकप्रियता बढ़ी है। जिसका उदाहरण हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव है। जिसमें देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को चुना। और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की कमान तीसरी बार सौंपी है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भी उत्तराखंड की पांचों सीटों पर बीजेपी पार्टी का डंका बजा है। और अब मंगलौर विधानसभा सीट पर भी भाजपा का परचम लहराएगा। यह उक्त विचार मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की हरिद्वार विभाग संयोजिका व राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष शबनम जहाॅ ने मीडिया के समक्ष बयां किए है। उन्होंने कहा कि मंगलौर विधानसभा सीट पर इस बार बदलाव होने जा रहा है। जहां से भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना भारी वोटो से जीत हासिल कर ऐतिहासिक जीत का परचम लहराएंगे। उन्होंने मंगलौर विधानसभा सीट क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि मंगलौर विधानसभा क्षेत्र का भाजपा ही विकास कर सकती है। और चहुंमुखी विकास के लिए अपना बहुमूल्य वोट भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना को दे। और भारी संख्या में अपने बहुमूल्य वोटो से जीत दिलाकर विधानसभा भेजने का काम करें। जिससे क्षेत्र की समस्याओं का समाधान हो सके और चारों ओर विकास की गंगा बह सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *