रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
जनपद हरिद्वार की शराब की दुकानों पर धड़ल्ले से हो रहा ओवररेटिंग का खेल,अधिकारी मौन
जनपद हरिद्वार में शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग का खेल खुलेआम खेला जा रहा है,दुकानों पर कार्यरत सेल्समैन खुलेआम कैमरे के सामने आत्मविश्वास से ओवररेटिंग की बात को स्वीकार रहे है।
ताजा मामला पथरी क्षेत्र के इक्कड़ में स्थित देशी शराब एवम बीयर की दुकान का है,यहां रविवार शाम ग्राहकों एवम दुकान के सेल्स मैन के बीच ओवररेटिंग को लेकर तब विवाद उत्पन्न हो गया जब सेल्समैन ने 195 रुपया अंकित मूल्य वाली बीयर की बॉटल के एवज में 200 रुपया भुगतान करने की मांग की।
इस पर ग्राहकों ने अंकित मूल्य से अधिक पर सामान बेचने का कारण पूछा तो दुकान पर मौजूद सेल्समैन राजेंद्र शर्मा द्वारा बताया गया की हम तो सुबह से शाम तक अंकित मूल्य से अधिक पर शराब तथा बीयर बेचते है ।
और तो और जब आबकारी अधिकारी से ओवररेटिंग के विषय पर शिकायत की बात की गई तो सेल्समैन के अंदर विभाग का भी किसी प्रकार का कोई भय नहीं दिखाया दिया बल्कि सेल्समैन द्वारा पूरे आत्मविश्वास से कहा गया की आपको जहां शिकायत करनी है कर सकते है जब सभी दुकान वाले ओवररेटिंग पर बेच रहे है तो हम भी बेचेंगे।
अब देखने वाली बात यह होगी की जनपद आबकारी अधिकारी के पास शिकायत पहुंचने के बाद इस दुकान पर कोई कार्यवाही हो पाती है या फिर इसी प्रकार यह ओवररेटिंग का खेल आगे भी चलता रहेगा




