गौकशी की तैयारी कर रहे 1अभियुक्त को रानीपुर पुलिस ने धर दबोचा,तीन अन्य व्यक्ति मौके से हुये फरार l
बहादराबाद 10 जून ( महिपाल )
गौकशी पर प्रतिबन्ध लगाये जाने के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम को मुखबिर खास ने सूचना दी कि ग्राम गढ में स्थित कब्रिस्तान के पास आम के बाग में चार व्यक्ति दो बैलो की गौकशी करने वाले है, सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा ग्राम ग्राम गढ स्थित कब्रिस्तान के पास आम के बाग में पहुंचकर छापेमारी की गयी, तो मौके पर चार लोग बाला पुत्र रशीद निवासी ग्राम गढ़ थाना-रानीपुर , आजम पुत्र बाला शोएब पुत्र अशरफ, सोहेल पुत्र अशरफ निवासीगण ग्राम गढ़ थाना-रानीपुर 2 रास बैलो की गौकशी की तैयारी कर रहे थे, पुलिस ने दबिश देकर अभियुक्त बाला पुत्र रशीद उपरोक्त को मौके पर गिरफ्तार किया गया, एवं तीन अभियुक्त गण आजम, शोएब, व सोहेल मौके से गौकशी के उपकरण छोडकर फरार होने में सफल रहे । मौके पर गिरफ्तार अभियुक्त बाला के कब्जे से गौकशी के उपकरण कुल्हाडी, चापड आदि व दो रास बैलो की बरामदगी की गयी । फरार अभि0गण आजम, शोएब, व सोहेल की शीघ्र तलाश कर गिरफ्तारी की जायेगी । अभियुक्त गणों के विरूद्ध थाने पर धारा 3/5/11 गौवंश अधिनियम 3/11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार बाला को कल माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1- बाला S/O रशीद निवासी ग्राम गढ़ थाना-रानीपुर जिला-हरि0 उम्र 55 वर्ष
बरामदगी- कुल 02 रास बैल व गौकशी उपकरण
फरार अभियुक्तगण-
1- आजम S/O बाला नि0 ग्राम गढ़ थाना-रानीपुर जिला हरि०
2- शोएब S/O अशरफ नि0 उपरोक्त
3- सोहेल S/O अशरफ निवासीगण
पुलिस टीम-
- उ0नि0 मनोज कुमार, कोतवाली रानीपुर
- का0 256 सुमन डोभाल, कोतवाली रानीपुर
- का0 852 दीपक रावत, कोतवाली रानीपुर
- का0 489 हरीश राणा, कोतवाली रानीपुर




