रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
थाना बहादराबाद क्षेत्र में बहुमूल्य प्रजाति के पेड़ जिसमें सिंभल भी गिना जाता है,जिसकी वन विभाग से परमिशन लेना अनिवार्य होता है इसीप्रजाति के भारी भरकम कई सौ कुंतलों वजन वाले दो पेड़ों को कुछ ठेकेदारों द्वारा थाना बहादराबाद के नजदीक लगभग 50 कदम की दूरी पर यह पेड़ उड़ा दिए गए, जिनकी कीमत अगर लगाई जाए तो लगभग कई लाख रुपये आंकी जा रही है l सूत्र कहते हैं कि इस भूमि पर सैकड़ो की तादाद में यह बहुमूल्य पेड़ खड़े हैं जिसे काटने का कारण यह बताया जा रहा है कि इस पर भी जल्दी माफियाओ द्वारा कालोनी काटी जाएगी और आपको एक मुख्य बात बता दें की मात्रा थाना बहादराबाद से यह पेड़ कटान स्थल लगभग 50 कदम की दूरी पर है l यह कैसे संभव हो गया कि थाना बहादराबाद पुलिस की नजरों में आए बिना ही यह पेड़ उनके बगल से ही काट लिए गए जबकि यह पेड़ किसी बड़े इलेक्ट्रॉनिक आरे द्वारा काटे गए साफ दिखाई दे रहे हैं और इलेक्ट्रॉनिक आरे की आवाज बहुत दूर तक जाती है लेकिन यह कैसे संभव है कि नजदीक पुलिस थाना बहादराबाद को कोई आवाज नहीं आई और न ही कोई वन विभाग और पुलिस के द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई फिर भी यह पेड़ उड़ा दिए गए l अब इसका आकलन तो जनता खुद ही कर सकती है कि यह किसकी मिली भगत से कार्य हुआ होगा? जहां आचार संहिता के चलते सभी कार्य बंद है तब भी ऐसी दो नंबर के कार्यों को रातों-रात चोरो के द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। थाना बहादराबाद पुलिस इस मामले में सवालों के घेरे में है l देखना होगा कि उच्च अधिकारी ओर वन विभाग इस मामले पर क्या कार्यवाही करता है ओर कब?




