आज रुड़की में भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक डॉक्टर प्रदीप त्यागी के द्वारा शामली उत्तर प्रदेश निवासी मुनीर आलम खान की बिटिया अलीफा खान के यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर आईपीएस अधिकारी चयनित होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। डॉक्टर प्रदीप त्यागी के द्वारा प्रतिभावान बालिका को आशीर्वाद स्वरूप चयनित होने पर पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में बताया की बेटियां अपने माता-पिता और गुरुजनों के साथ-साथ समाज का नाम रोशन कर देश सेवा में अपना योगदान देकर नई पीढ़ी में प्रेरणा का कार्य कर रही है। डॉक्टर प्रदीप त्यागी के द्वारा चयनित छात्र अलीफा खान और उनके पिता ने सम्मानित किए जाने पर सभी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।




