रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
अग्निशमन सेवा सप्ताह
आज फायर स्टेशन सिडकुल हरिद्वार में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत हुई। जिसमें अग्निशमन अधिकारी अनिल कुमार त्यागी द्वारा सभी कर्मचारियों के साथ शहीद हुए फायर कर्मियों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया एवम क्षेत्र में प्रचार प्रसार हेतु अग्निशमन वाहनों को झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

अग्निशमन सेवा सप्ताह(14 से 20 अप्रैल) वर्ष 2024 की थीम अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करें, राष्ट्र निर्माण में योगदान दे है । अग्निशमन सेवा दिवस पूरे भारत में वर्ष 1944 में बॉम्बे बंदरगाह के सेंट स्टीफेन नामक जहाज में हुए भीषण अग्निकांड के दौरान अग्निशमन कार्य करते हुए फायर सर्विस के 66 अधिकारी एवं कर्मचारी शहीद हुए थे तब से हर वर्ष 14 अप्रैल को फायर सर्विस सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है




