वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक गुप्ता ने किया प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का जोरदार स्वागत
रिपोर्ट लक्सर
लक्सर। अकौढ़ा खुर्द गांव में वरिष्ठ भाजपा नेता के आवास पर भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह रावत का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि वह हमेशा भाजपा के साथ थे और हमेशा भाजपा के साथ रहेंगे।लक्सर तहसील क्षेत्र के अकोदा खुर्द गांव में वरिष्ठ भाजपा नेता जिला सहसंयोजक दीपक गुप्ता के आवास पर विनय गुप्ता रजनीश गुप्ता ने हरिद्वार प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का जोरदार स्वागत किया। मंगलवार को हरिद्वार से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लक्सर तहसील क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांव में कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो निकाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई है। जिनका लाभ प्रत्येक अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना, अटल आयुष्मान स्वास्थ्य योजना व किसान सम्मन निधि साहित अनेक योजनाएं संचालित की गई है। जिनका लाभ सभी को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि दिन पर दिन भाजपा की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है और अब हर वर्ग का रूख भाजपा की ओर है। उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस मौके पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता, अजय गुप्ता, राहुल गर्ग जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी, अरविंद अग्रवाल, मोहित वर्मा मोहित कौशिक, श्यामवीर सैनी, सोनू चौधरी, महकार सिंह, गोरख सिंह, अनेक शामिल रहे। इस दौरान लक्सर क्षेत्र के ऐथल, बुक्कनपुर, मोहम्मदपुर बुजुर्ग, बसेड़ी खेड़ा, अकौढ़ा खुर्द, भिकक्कमपुर व फतवा आदि दो दर्जन से अधिक गांव में रोड शो निकाला गया। इस दौरान कार्यक्रम में भारी भीड उमड़ी।




