रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
थाना श्यामपुर व कोतवाली नगर हरिद्वार की संयुक्त कार्यवाही ने धर-दबोचा 5000 रूपये का गैंगस्टर ईनामी अपराधी
हरिद्वार पुलिस की नशा माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, देहरादून और बरेली की संपत्तियां होंगी जब्त
आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सफल बनाने के क्रम में श्यामपुर पुलिस व कोतवाली नगर हरिद्वार की संयुक्त कार्यवाही के फलस्वरूप हुयी 5000 रूपये के ईनामी अपराधी की गिरफ्तारी थाना श्यामपुर पर पंजीकृत मु0अ0 सं0 40/24 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के विवेचक प्रभारी निरीक्षक श्री कुन्दन सिह राणा ,कोतवाली नगर हरिद्वार द्वारा अभियोग से सम्बन्धित गैंग लीडर/अभियुक्त शराफत अली पुत्र फईम अली निवासी कुंजाग्रान्ट विकासनगर की त्वरित गिरफ्तारी हेतु थाना श्यामपुर को नियमानुसार गिरफ्तारी अधिपत्र निर्गत किया गया जिस पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित ईनामी अभियुक्त शराफत अली उपरोक्त को दिनांक 01-04-24 को थाना श्यामपुर पुलिस व कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से जनपद देहरादून से गिरफ्तार किया गया।
नाम पता अभियुक्त- शराफत अली पुत्र फईम अली निवासी कुंजाग्रान्ट विकासनगर देहरादून
पुलिस टीम
1- श्री कुन्दन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर,हरिद्वार।(विवेचक)
2-श्री नितेश शर्मा, थानाध्यक्ष श्यामपुर
3-श्री मनोज रावत उ0नि0 थाना श्यामपुर,
4- श्री संजीत कंडारी SI चौकी प्रभारी खडखड़ी कोतवाली नगर हरिद्वार
5- रणजीत भण्डारी, आरक्षी थाना श्यामपुर।




