रिपोर्ट शहजाद अली
रुड़की आगमन पर लोकसभा हरिद्वार प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत का होगा बहुत भव्य स्वागत- आदित्य चौहान
कल हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत के रुड़की आगमन पर स्वागत हेतु भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया बैठक में पहुंचे रुड़की जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा द्वारा हर क्षेत्र में विकास के कार्य किया जा रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आने वाले लोकसभा चुनाव में हरिद्वार की सीट प्रचंड बहुमत से भाजपा के पक्ष में जाएगी भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि धामी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की संकल्पना को साकार करते हुए देवभूमि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबंध है और आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता का आशीर्वाद भाजपा को ही प्राप्त होगा रुड़की विधायक प्रदीप पत्र ने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी मिल रहा है जिसके आशीर्वाद रूपी बहुमत भाजपा को प्राप्त होगा, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास की नीति पर चल रही है जिससे विकास का एकमात्र विकल्प आज के समय में केवल भाजपा है, सभी ने कल पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा प्रत्याशी हरिद्वार त्रिवेंद्र रावत के रुड़की आगमन पर नारसन बॉर्डर से रुड़की तक जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम रखे गए हैं, बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण संधू और अरविंद गौतम ने किया इस अवसर पर भाजपा जिला उपाधयश सोनू धीमान, भीम सिंह ,प्रदीप पाल मधुप त्यागी, चतरसेन, सावित्री मंगला, जिला मंत्री सतीश सैनी सौरभ गुप्ता गीता कार्की, नितिन गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, सुशील रावत वीरेंद्र सैनी प्रदीप चौधरी पार्षद विवेक चौधरी तथा काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे




