Uncategorized

बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर ग्राम पंचायत बसधारा के प्रधान दिलशाद त्यागी व आमिर एडवोकेट ने दी शुभकामनाएं

रिपोर्ट शराफत खान

मुजफ्फरनगर

बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर ग्राम पंचायत बसधारा के प्रधान दिलशाद त्यागी व आमिर एडवोकेट ने दी शुभकामनाएं

थाना नई मंडी क्षेत्र के पंचेडा रोड पर स्तिथ भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर,कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के आवास पर लगातार बधाई देने वालो की भीड़ लगी हुई है,लगातार क्षेत्र से राजनैतिक लोगो के साथ साथ आम जनमानस भी कैबिनेट मंत्री बनने पर अनिल कुमार को बधाई देने पहुँच रहे है।इसी कड़ी में शाहपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत बसधारा से ग्राम प्रधान दिलशाद त्यागी के साथ गांव के गणमान्य लोगो ने कैबिनेट मंत्री के आवास पर पहुँच फूलों का गुलदस्ता दे व माला पहना स्वागत करते हुए उन्हें कैबिनेट मंत्री बनने की बधाई दी।इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने ग्राम पंचायत बसधारा से आए हुए गणमान्य लोगों का स्वागत किया,ओर कहा कि इस 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर बीजेपी सरकार को लाना है,जनपद मुजफ्फरनगर में सांसद डॉ संजीव कुमार बालियान प्रत्याशी है,इन्हें जिताने के लिए हर संभव कोशिश की जाए,लगातार गांवों व क्षेत्रो में मीटिंग कर बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाने का काम करे।इस दौरान ग्राम प्रधान दिलशाद त्यागी,रजनीश,आमिर एडवोकेट,अमन प्रधान,आशु बालियान एडवोकेट के साथ साथ अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *