रिपोर्ट शहजाद अली
अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद की बैठक वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा संरक्षक अंतरराष्ट्रीय परिषद की अध्यक्षता में एवं प्रदेश अध्यक्ष अविनाश जी के पावन सानिध्य में सचिव डॉक्टर विशाल गर्ग जी के संचालन में संपन्न हुई देहरादून से हरिद्वार प्रवास पर आए वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंदोला जी ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद की स्थापना व भूमिका के बारे में विस्तार से सभी को अवगत कराया उन्होंने बताया अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद प्रवासी भारतीयों के लिए कार्य करती है और जो भी विदेशी बंधु अपने देश में शिक्षा अर्जन के लिए व्यवसाय के लिए या फिर पर्यटन तीर्थाटन के लिए आते हैं उन सभी को सम्मान देना अपने संस्कृति से अवगत कराना यह हमारा मुख्य कार्य है उनके साथ कोई मिस हैपनिंग ना हो उनको भारत में फील गुड हो इसकी व्यवस्था करना संगठन का मुख्य उद्देश्य है बैठक को संबोधित करते हुए उत्तराखंड चैप्टर के संरक्षक जगदीश लाल पाहवा ने कहा के प्रवासी भारतीयों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए जॉली ग्रांट एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन हरिद्वार वह हरिद्वार की एंट्री पर संगठन का टोल फ्री नंबर लिखना चाहिए जिससे कोई भी प्रवासी तीर्थाटन पर्यटन व्यवसाय के उद्देश्य से आ रहा हो तो वह संपर्क कर सके और उसको इसकी आवश्यकता के अनुरूप व्यवस्था मिल सके बैठक में हरिद्वार के उद्योगपति विचारक व्यवसाय समाजसेवी ऐ के दादू दिवाकर गुप्ता डॉ पवन सिंह शिवम बंधु गुप्ता नीलम ओहरी प्रवीन अरोड़ा एस एस राणा एस आर गुप्ता विश्वास सक्सेना कुलभूषण सक्सेना आदि उपस्थित रहे



