Uncategorized

रुड़की।भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि

रिपोर्ट शहजाद अली

रुड़की।भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा सिविल लाइन स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने उनका स्मरण करते हुए फुले दम्पत्ति को भारत रत्न सम्मान दिए जाने की भी मांग की।
ओबीसी विभाग कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सुभाष सैनी ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला। किसी भी वर्ग के उत्थान के लिए शिक्षा मजबूत आधार है, शिक्षा के लिए संघर्ष के कारण ही माता सावित्रीबाई फुले का नाम सम्मान से लिया जाता है।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा दिया गया अतुलनीय योगदान ही पिछड़े दलित एवं महिलाओं के उत्थान का सबसे बड़ा हथियार बना है।

रुड़की महानगर कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि आज के समय में कांग्रेस की विचारधारा महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले की सोच के साथ शत प्रतिशत मेल खाती है। उनके विचार देश की प्रगति के लिए बुनियाद का कार्य करेंगे।

पूर्व नगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि माता सावित्रीबाई ने समाज के सभी वर्गों को शिक्षित करने के लिए जो संकल्प लिया वह इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है।

इंटर जिला अध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को समुचित शिक्षा एवं प्रगति का अवसर मिलना चाहिए, ऐसा संकल्प आज हम अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ले रहे हैं।

श्रद्धांजलि सभा में लोजमो संयोजक सुभाष सैनी, कलीम खान, राजेंद्र चौधरी, नरेश सैनी चैयरमैन, सुशील कश्यप, मेलाराम प्रजापति, सरिता सैनी एडवोकेट ,रितु कण्डियाल, दीपचंद सैनी, रिजवान अहमद, वैभव सैनी, श्रवण गोस्वामी, जाकिर हुसैन, जितेंद्र सैनी, रुस्तम माही, रईस अहमद, मुकीम अली, पंकज सैनी, सन्नी सैनी, शैलेंद्र सिंह, प्रकाश मैठाणी, जसविंदर सिंह एड. सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *