Uncategorized

महाशिवरात्रि पर निर्दलीय खानपुर विधायक उमेश कुमार ने 108 शिवालयों पर हेलीकॉप्टर से की पुष्प वर्षा

महाशिवरात्रि पर निर्दलीय खानपुर विधायक उमेश कुमार ने 108 शिवालयों पर हेलीकॉप्टर से की पुष्प वर्षा

रिपोर्ट रुड़की संवाददाता

रुड़की। उत्तराखंड के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी विधायक के द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में नारसन बॉर्डर से लेकर देहरादून राजधानी तक 108 शिवालयों पर हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा की गई की गई। खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा के द्वारा महाशिवरात्रि के मौके पर 108 शिवालयों के ऊपर अपने हेलीकॉप्टर के द्वारा पुष्प वर्षा की गई खानपुर विधायक उमेश कुमार के द्वारा सिद्धेश्वर महादेव धरमपुर देहरादून, लच्छेक्ष्वर महादेव मंदिर डोईवाला, वीरभद्र मंदिर ऋषिकेश, महादेव मन्दिर ज्वालापुर, सप्तऋषि हरिद्वार, माता चण्डी देवी हरिद्वार, माता मंशा देवी मंदिर हरिद्वार के साथ 108 मंदिरों पर पुष्प वर्षा की गई मंदिरों के आगे लगी लंबी-लंबी श्रद्धालुओं की कतारो पर भी उमेश कुमार के द्वारा पुष्प वर्षा की गयी तभी श्रद्धालुओं के द्वारा हर हर महादेव और जय शिव शंकर के नारों से आसपास के इलाके गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने उमेश कुमार जिंदाबाद के नारे भी लगाए और अपना आशीर्वाद दिया। खानपुर विधायक उमेश कुमार जब से विधायक बने है तब से उत्तराखंड के इतिहास में एक से एक बड़ा नया कीर्तिमान स्थापित करते जा रहे हैं। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं के सम्मान में भगवान शिव शंकर को श्रद्धा पूर्वक नारसन बॉर्डर से लेकर देहरादून तक पुष्प वर्षा करने का काम किया है। जब उमेश कुमार शर्मा अपने हेलीकॉप्टर से शिवालयों पर फूल बरसा रहे थे वहां खड़े सभी श्रद्धालुओं ने उमेश कुमार का सादर आभार किया। उत्तराखंड और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में पहली बार है कि किसी विधायक के द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर इस तरह का कार्य किया गया हो। विधायक शर्मा के द्वारा सबसे पहले धार्मिक स्थल पर पुष्प वर्षा की शुरुआत ईद के अवसर पर की गई थी। जब ईद की नमाज अदा कर रहे नमाज़ियों पर उनके द्वारा अपने हाथों से फूल बरसाने का काम किया गया था। उसके बाद उमेश कुमार शर्मा के द्वारा कावड़ यात्रा में भी फूल बरसाने का कावड़ काम किया गया यही नहीं जब महाकुंभ आया तब भी उमेश कुमार शर्मा के द्वारा श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्प वर्षा की थी। वहीं रविदास जयंती के अवसर पर भी संत रविदास के सभी मंदिरों पर भी पुष्प वर्षा की गई और अब इसी कड़ी में महाशिवरात्रि के अवसर पर उमेश कुमार के द्वारा 108 शिवालयों पर पुष्प वर्षा कर एक नया कीर्तिमान उत्तराखंड के इतिहास में बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *