रिपोर्ट यतेंद्र सैनी
M4 ट्रस्ट के माध्यम से गुम्मा वाला माजरी रुड़की में स्वामी दयानंद सरस्वती विद्यालय का उदघाटन समारोह विद्यालय प्रांगण में स्वामी साक्षात कृपानंद जी M4 सेवा ट्रस्ट की संस्थापक श्रीमती शीला बालाजी द्वारा संपन्न हुआ उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि श्री सुबोध उनियाल जी वन मंत्री उत्तराखंड सरकार ने दीप प्रज्वलित करके विद्यालय का शुभारंभ किया ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती शीला बालाजी ने कहा कि इस ट्रस्ट का उद्देश्य केवल गरीब छात्र व छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए उत्तम शिक्षा प्रदान करना है अध्यक्ष शीला जी ने कहा कि देश के अनेक राज्यों में भी ट्रस्ट के माध्यम से विद्यालय सुचारू रूप से चल रहे हैं जिनमें सैकड़ो छात्र व छात्राओं को उत्तम शिक्षा प्रदान की जा रही है विद्यालय के प्राचार्य श्री गिरीश उनियाल जी ने कहा की उत्तराखंड में M4 सेवा ट्रस्ट का यह पहला कदम है जिसमें गरीब बच्चों को उत्तम शिक्षा इस विद्यालय के द्वारा प्रदान की जाएगी जिससे क्षेत्र के सैकड़ो छात्राओं को उत्तम शिक्षा का लाभ मिलेगा ट्रस्ट का उद्देश्य किसी भी प्रकार का धन इकट्ठा करना नहीं है ट्रस्ट का उद्देश्य केवल छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य को बनाना है इस विद्यालय से क्षेत्र में एक नई शिक्षा नीति का प्रारंभ होगा जिसमें गरीब बच्चों के लिए आवास की भी सुविधा विद्यालय कमेटी द्वारा प्रदान की जाएगी सभी प्रकार की सुविधा छात्रावास में बच्चों को दी जाएगी विद्यालय का माध्यम सीबीएसई होगा जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय हमेशा तत्पर रहेगा म्यूजिक व अन्य प्रकार की शिक्षा भी विद्यालय में प्रदान की जाएगी प्राचार्य ने कहा कि उत्तराखंड में स्वामी दयानंद सरस्वती विद्यालय अपनी एक पहचान बनाएगा विद्यालय में सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं पूर्णतया अनुभवी व शिक्षित होगी जिनके द्वारा विद्यालय में बच्चो को उत्तम शिक्षा प्रदान की जाएगी प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय में प्रवेश आरंभ है प्रवेश टेस्ट के माध्यम से हो रहे हैं योग्य छात्र व छात्राओं को छात्रावास की सुविधा प्रदान की जाएगी कार्यक्रम में जिला महामंत्री किसान मोर्चा टिहरी गढ़वाल श्री ज्योति प्रसाद भारतवाल जी स्वामी हमसानंद जी स्वामी सुधानंद जी शीशपाल सैनी गुम्मा वाला जीएस चौहान अंकित टुटेजा ज्योति शर्मा धर्म प्रकाश नौटियाल हितेश शर्मा पूर्व चेयरमैन मंडी समिति मंगलौर रोशन लाल सैनी अमित सैनी विनोद सैनी पूर्व प्रधान माजरी गजेंद्र सैनी रोहित बिजलवान आदि उपस्थित रहे




