Uncategorized

अंजुमन इतरका-ए-अदब रुड़की की ओर से कवि सम्मेलन व ऑल इंडिया मुशायरा 23 फरवरी को

रिपोर्ट इमरान देश भक्त

रुड़की।अंजुमन इतरका-ए-अदब रुड़की की ओर से आगामी तेईस फरवरी को नेहरू स्टेडियम में ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।संस्था के अध्यक्ष सैयद सनाउल्ल हक ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मौजूद रहेंगे,वहीं अतिथि के रूप में विधायक प्रदीप बत्रा,वीरेंद्र जाती,फुरकान अहमद,ममता राकेश व इंजीनियर रवि बहादुर,पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन,कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता,वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर मुजीब मलिक,पूर्व मंत्री अय्याज अहमद व आदिल फरीदी मौजूद रहेंगे।जश्न नदीम फारूक की शान में होने वाले इस मुशायरा व कवि सम्मेलन में देश के जाने-माने शायर डॉक्टर नवाज देवबंदी,प्रसिद्ध कवि विजय तिवारी व मशहूर सायरा सबीना अदीब सहित अनेक कवि व शायर शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *