Uncategorized

अधिनस्थ कृषि सेवा संघ के जनपद हरिद्वार का द्विवार्षिक अधिवेशन का किया गया आयोजन l

अधिनस्थ कृषि सेवा संघ के जनपद हरिद्वार का द्विवार्षिक अधिवेशन का किया गया आयोजन l
बहादराबाद 9 फरवरी ( महिपाल )
अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में संघठन के प्रांतीय अध्यक्ष डी. एस. असवाल अधिवेशन में मुख्य अथिति के रूप में शामिल हुए अधिवेशन में उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे l
वक्ताओ ने कहा कि शासनादेशानुसार सहायक कृषि अधिकारी संवर्ग वर्ग-1, 2, 3 को वाहन भत्ता देने का आदेश किया गया है जिसमे प्रदेश के अधिकारियों द्वारा कहीं-कहीं या कुछ कार्मिकों को वाहन भत्ता नहीं दिया जा रहा है, जो कि शासनादेश की अवहेलना है।
सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 हेतु शैक्षणिक योग्यता 10 वर्ष के पश्चात् वेतन वृद्धि के रूप में मात्र रू० 200.00 की वृद्धि के साथ रु0-4800.00 वेतन मान दिया जाता है। जबकि कुछ समकक्ष पदों पर रु-5400.00 रु० दिया जाता है विचारणीय व दुश्कारीपूर्ण है।
अधीनस्थ कृषि संवर्ग का शासनादेशानुसार तकनीकि संवर्ग घोषित किया गया है। किन्तु सेवा नियमावली मे इसका उल्लेख नही किया गया है। बहुत ही त्रुटिपूर्ण है। विभाग में उच्च पद श्रेणी-2 हेतु शैक्षणिक योग्यता बी०एस०सी कृषि है। तथा निकपद अधीनस्थ सेवा वर्ग-1, (स०कृ०अधि०वर्ग-1) है। एम०एस०सी० कृषि रखी गयी है। नियमावली में त्रुटिपूर्ण रखा गया है।
कृषि अधिकारी वर्ग-2, व वर्ग-3 का आयोजन आज दिन तक भी नहीं किया गया है, जबकि समझौते के अनुसार पूनर्गठन किया जा चुका है। लम्बित अधिवेशन में अन्त में चयन किया गया सभ पदाधिकारी निर्धारित चयन हुये है।
अध्यक्ष पद पर डा० पारूल चौधरी स० कृ० अधि० वर्ग-1.
जिलामंत्री- श्री संजय कुमार स० कृ० अधि० वर्ग-1,
वरिष्ठ उपाध्यक्ष- श्री दिनेश कुमार स० कृ० अधि० वर्ग-1,
उपाध्यक्ष- श्रीमति अवतारी सती स० कृ० अधि० वर्ग-1,
कोषाध्यक्ष- श्री कामेन्द्र शर्मा स० कृ० अधि० वर्ग-2,
अन्त में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाया गया, तथा भावी रणनिति हेतु विचार विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *