अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, ….. लक्सर पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में अपराधिक व्यक्तियों / संदिग्ध व्यक्तियों / असामाजिक तत्व पर अंकुश लगाने के लिए जनपद के सभी थाना प्रभारी को निर्देश जारी किया गया था, जिसके अनुपालन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लकसर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित पुलिस टीम में कानिo संजय पवार कोतवाली लक्सर, कानिo अमित रावत कोतवाली लकसर आदि पुलिस कर्मचारियों की टीम गठित की गई गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 6.2.2024 को शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान व्यक्ति वाजिद पुत्र ताहिर निवासी शिव मंदिर सुल्तानपुर को भीकमपुर क्षेत्र से संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए अवैध चाकू के साथ दबोच लिया गया, पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि व्यक्ति वाजिद को अवैध चाकू के साथ भिककमपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत क़र विधिक कार्रवाई क़र माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है,



