Uncategorized

भाकियू अंबावता द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया

मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग न्यूज़

भाकियू अंबावता द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया

– आगामी लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर पर कराए जाएं : जिला अध्यक्ष हर्षपाल व जिला प्रभारी ज़ीशान सिद्दीकी

मुज़फ्फरनगर
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जनपद मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष हर्षपाल व ज़िला प्रभारी ज़ीशान सिद्दीकी के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच अपनी विभिन्न मांगों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। नगर मीडिया प्रभारी साकिब खान ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन द्वारा किसानों की समस्याओं और देश की कुछ बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आज हम महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर को ज्ञापन सौंप रहे हैं।जिला अध्यक्ष हर्षपाल व ज़िला प्रभारी ज़ीशान सिद्दीकी ने कहा कि हमारे द्वारा आज 7 बड़ी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण है कि आगामी लोकसभा चुनाव ईवीएम मशीन द्वारा न होकर बैलेट पेपर से संपन्न होना चाहिए। इसके अलावा किसानों का संपूर्ण कर्ज़ा माफ होना चाहिए। गन्ना मूल्य में 100 रुपये प्रति कुंतल की बढोत्तरी तत्काल प्रभाव से होनी चाहिए। बाढ़ आदि आपदा से नष्ट हुई फसलों का किसानों को मुआवजा प्रत्येक तहसील से सर्वे कराकर दिया जाना चाहिए।
पूरे देश में वृद्ध पेंशन 5000 होनी चाहिए। देश में चिकित्सा व शिक्षा निःशुल्क होनी चाहिए। देश के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने की गारंटी लागू होनी चाहिए, आदि मांगों को लेकर संगठन ने ज्ञापन सौंपा।

जिला अध्यक्ष हर्षपाल व अपनी पूरी टीम के साथ पहुँचे

जिला प्रभारी ज़ीशान सिद्दीकी अपनी टीम के साथ पहुँचे

युवा जिला अध्यक्ष इसरार हासिम भी अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे

जय जवान जय किसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *