Uncategorized

राजेंद्र हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

रिपोर्ट पहल सिंह

राजेंद्र हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा लकसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने शनिवार को लक्सर कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि नगर के वार्ड नंबर एक लक्सर गांव निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र कपड़े की फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का कार्य करता था। विगत 22 जनवरी को भी वह अपने घर से फेरी लगाने के लिए गया था। लेकिन 23 जनवरी को उसका शव पीपली गांव के पास पड़ा मिला था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। इस मामले में मृतक के बेटे संजय ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होने बताया कि इसके बाद पुलिस ने उक्त मामले की जांच करते हुए पीपली गांव निवासी राजेश को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ के दौरान उसने राजेंद्र की हत्या किए जाने की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि उसी ने आपसी विवाद के चलते राजेंद्र की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपित राजेश की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त की गई कुल्हाड़ी, खून से सने कपड़े, मृतक राजेंद्र के जूते साइकिल व कपड़े की पोटली बरामद कर ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आरोपित पहले भी चोरी व लूट की घटनाओं में जेल जा चुका है। उन्होने बताया कि आरोपित को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *