अयोध्या में रामलला की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे है अनेक धार्मिक कार्य l
बहादराबाद 22 जनवरी ( महिपाल )
अयोध्या में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा उपरांत मूर्ति स्थापना के उपलक्ष में पूरा ग्रामीण क्षेत्र भी राममय नजर आया, लोगों ने एक और जहाँ अपने घरों को भगवान राम के अयोध्या अगमन के उपलक्ष में सजाया, घरों पर भगवा झंडो से सजाया, वहीं मंदिरों ने भी प्रभु श्री राम की मूर्तियों की स्थापना की गई और भण्डारो का आयोजन किया गया l चौक बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में गत एक सप्ताह से चले आ रहे अनुष्ठान के बाद मंदिर में भगवाना श्री राम की मूर्ति की स्थापना की गई l
इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा बड़ी स्क्रीन लगा कर जनता को अयोध्या में प्रणप्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाईव प्रसारण दिखाया गया और अयोध्या में मंदिर के लिए गए कर सेवकों को सम्मानित किया गया l कार सेवकों में करेश चंद जायसवाल, ठेकेदार खूबसिंह, चंद्र शेखर आर्य को मरणोपरांत उनके परिजनों को और विधायक आदेश चौहान, शिशुपाल सिंह चौहान, संजय जैन, नरेश वर्मा, राजकुमार चौहान, दिनेश चौहान, नीरज चौहान, धर्मेन्द्र भगत को कार सेवा में भाग लेने पर मंदिर समिति द्वारा सम्मानित किया गया l
प्राणप्रतिष्ठा के पश्चात् विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया l दूसरी ओर प्राचीन श्री राम कुटिया में भी भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए l
बही ग्रामीण क्षेत्रों आत्मलपुर बोगला, रोहालकी किशनपुर, सहदेवपुर, अहमदपुर ग्रंट, शुभाष गढ़, खेडली में भी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना कि गई ओर प्रसाद वितरित किया गया ल जबकि अत्मलपुर बोंगला में शिव मंदिर में भगवान श्री राम दरबार की स्थापना की गई, जिनकी गत एक सप्ताह से प्राणप्रतिष्ठा का अनुष्ठान चल रहा था l मूर्ति स्थापना के बाद यहां भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया l




