Uncategorized

बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस एंड कैंसर रिसर्च अस्पताल अलीपुर बहादराबाद मे

रिपोर्ट महिपाल शर्मा

आज बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस एंड कैंसर रिसर्च अस्पताल अलीपुर बहादराबाद मे इ एम ए भारत (इलेक्ट्रोहोम्योपैथी मेडिकल एसोसिएशन) द्वारा आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में ईस्ट वेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ होलिस्टिक हैल्थ साइंसेज यू एस ए के हाई चांसलर डॉ देबाशीष कुंडु ने बताया कि भारत में पहली बार इ एम ए इंडिया के आधीन संचालित बालाजी इंस्टीट्यूट में हम हाइब्रिड मोड़ (आन लाइन और वीकेंड आफ लाइन) में आज से अपनी यूनिवर्सिटी के द्वारा संचालित स्पेजरिक इलेक्ट्रोहोम्योपैथी कोर्सेज सी एस ई एम ( सर्टिफिकेट इन स्पेजरिक इलेक्ट्रोहोम्योपैथी मेडिसिन) दो सैमस्टर डी एस ई एम (डिप्लोमा इन स्पेजरिक इलेक्ट्रोहोम्योपैथी मेडिसिन ) चार सैमस्टर लांच कर रहे हैं। डा कुंडु ने कहा कि इन कोर्सेज की विशेषताएं निम्नलिखित है जैसे 1-मानक अंतर्राष्ट्रीय पाठ्यक्रम
2-अंतर्राष्ट्रीय एक्स्पोज़र ( छात्रों की मांग पर यूरोपीय प्रयोगशालाओं, संस्थाओं और रोचेटा कैसल मैटी आकिव की समूह यात्रा)*
3-अमेरिकन न्यूट्रीशनल मेडिकल एसोसिएशन, यूएसए और ईस्ट वेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ़ हॉलिस्टिक हेल्थ साइंसेज, यूएसए के साथ मान्यता प्राप्त
4-सफल उम्मीदवारों के लिए इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी कैलिफोर्निया, यूएसए की व्यवसायिक सदस्यता
*वीजा और अन्य आवश्यक मंजूरी के अधीन , आदि की सुविधा उपलब्ध है।
इ एम ए इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा के पी एस चौहान ने कहा कि उक्त इंस्टीट्यूट् में यूनिवर्सिटी के कोर्सेज संचालित होने से छात्र -छात्राओं को अपना कैरियर बनाने में अधिक अवसर उपलब्ध होने के साथ साथ भारत में इस सिस्टम को स्थापित एवं प्रचारित होने में मदद मिलेगी तथा जनता को अच्छी, उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होगीं । डॉ चौहान ने कहा कि रोगियों को हानिरहित प्राकृतिक औषधिओ से अपना इलाज कराना चाहिए तथा हानिरहित रोग निदान का तरीका आइरिस एनालिसिस कराना चाहिए। स्वस्थ व्यक्तियों को भी आइरिस एनालिसिस करा कर अपना स्वास्थ्य भविष्य मालूम करना चाहिए। कार्यक्रम में इ एम ए के जिलाध्यक्ष डॉ संजय मेहता, डॉ अमर पाल अग्रवाल , डॉ ऋचा आर्य, डा विजय लक्ष्मी अलखनिया, डॉ अशोक कुमार, डॉ हीना कुशवाहा, डॉ लक्ष्मी कुशवाहा, डॉ बी बी कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *