संगीत पोखरियाल की बड़ी कार्रवाई ई रिक्शा पर चला ट्रैफिक पुलिस का चाबुक
रिपोर्टर सोमवीर सैनी
रुड़की नगर निगम के मेन बाजार पुल पर संगीत पोखरियाल की टीम व स्वमं संगीत पोखरियाल आज कार्रवाई करते हुई नजर आए शहर में बाजार के अंदर ट्रैफिक लगातार बढ़ता जा रहा है जिसको देखते हुए आज ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शाओ पर कार्रवाई की वहीं अगर बात करें ट्रैफिक पुलिस के द्वारा बिना लाइसेंस और बिना नंबर प्लेट की इ-रिक्शा और इ-रिक्शा चालक जो फ़ोन पर बात करते हुए मार्गों पर चल रहे हैं और ओवरलोड इ-रिक्शाओ पर ट्रैफिक पुलिस के द्वारा सख्त कार्रवाई की गई वहीं बात करें ई-रिक्शा चालक अपनी ई-रिक्शा को बाजार के अंदर दौड़ाते हैं जिसके कारण बाजार में ट्रैफिक की समस्या अधिक बढ़ती जा रही है लगातार जाम की समस्या उत्पन्न होती है आज ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा पर भी अपनी नजर पेनी की इसी को लेकर आज ट्रैफिक पुलिस संगीत पोखरियाल ने एक ई-रिक्शा को सीज किया और दो ई-रिक्शाओं के चालान कर एक ओवरलोड वाहन का भी चालान किया साथ ही संगीत पोखरियाल ने ई-रिक्शा चालकों को समझाते हुए कहा सभी इ-रिक्शा चालक नियमों का पालन करें और अपनी ई-रिक्शा पर नंबर प्लेट अवश्य लगाए और अपना लाइसेंस भी साथ रखें और क्षमता से अधिक सवारी ना बैठाए इ-रिक्शा चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें और अपने वाहन के सभी डॉक्यूमेंट साथ रखें




